चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले बुधवार को वाराणसी के विकास इंटर कॉलेज में 1076 महिला खिलाड़ियों ने उनका जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम में शामिल सभी खिलाड़ी स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेल चुकी हैं। खिलाड़ियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानमंत्री के कटआउट के साथ मानव शृंखला बनाई और उनके जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
खिलाड़ियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन से देश में खेलों को बढ़ावा मिला है। अब अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।
मिनी स्टेडियम में बनाया मानव शृंखला
विकास इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 1076 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने मानव शृंखला बनाई। इसके बाद प्रधानमंत्री के विशाल कटआउट के साथ तस्वीरें और सेल्फी लीं।

कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। खिलाड़ियों ने कहा कि खेलों में बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और उन्हें आगे बढ़ने के मौके मिल रहे हैं।
बोले- खेलों को बढ़ावा देने से खिलाड़ियों को मिले मौके
कार्यक्रम के संयोजक हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष एवं विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास हुए हैं। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिले हैं।
उन्होंने कहा कि बेटियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी सकारात्मक संकेत है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली खिलाड़ियों के साथ छात्राओं की सहभागिता से नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।



