HomeUncategorizedछितौनी में वेल्डिंग वर्कशॉप से 5 सेंटरिंग फरमा चोरी: दुकान से 15-20...

छितौनी में वेल्डिंग वर्कशॉप से 5 सेंटरिंग फरमा चोरी: दुकान से 15-20 हजार के फरमे गायब, CCTV फुटेज धुंधली

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां चौकी अंतर्गत छितौनी स्थित श्री बाडू डीह बाबा वेल्डिंग वर्कशॉप से चोरी का मामला सामने आया है। वर्कशॉप संचालक राजकुमार यादव ने बताया कि मंगलवार रात अज्ञात चोर उनकी दुकान से सेंटरिंग के पिलर के 5 फरमा चोरी कर ले गए। इन फरमों की कीमत लगभग 15 से 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

राजकुमार यादव के अनुसार, रात में दुकान बंद करते समय कुल 20 फरमा रखे हुए थे। सुबह जब एक ग्राहक फरमा गिनकर ले जाने लगा, तब पता चला कि मौके पर केवल 15 फरमा ही बचे हैं। 5 फरमा गायब थे।

घटना की जानकारी के बाद दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज देखी गई। रात 8 बजे तक दुकान बंद होने तक सभी फरमा मौके पर दिख रहे थे। लेकिन दुकान बंद होने और लाइट बंद होने के बाद कैमरे में अंधेरा और धुंधलापन छा गया। फुटेज साफ नहीं दिख रही है। आशंका है कि चोरों ने चोरी से पहले कैमरे पर कुछ स्प्रे मार दिया था।

दुकान संचालक राजकुमार ने इस मामले की शिकायत कोटवा चौकी पर दी है। लोहता थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular