चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी के हुकुलगंज वार्ड-11 के चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल के अर्बन हाट में 1 से 15 नवंबर 2026 तक दीपावली शिल्प उत्सव मेला लगा है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और उपभोक्ता उत्पाद एक ही जगह मिल रहे हैं।
मेले में उत्तराखंड की सदरी, मुरादाबादी कंबल, सहारनपुर का फर्नीचर, पंजाब की फुलकारी, कश्मीरी शॉल, खुर्जा की क्रॉकरी, दिल्ली के लेदर बैग और पटियाला सूट उपलब्ध हैं।
मेले में प्रवेश निःशुल्क है। लोग सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं। आयोजकों का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों के कारीगरों और उनके पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है।
हितेश पाठक ने बताया कि मेले का यह तीसरा साल है और इसे यहां तीसरी बार लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मेला 1 से 15 नवंबर तक चलेगा।
हितेश पाठक ने काशीवासियों से परिवार के साथ मेले में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां एक ही जगह पर घर के सामान मिलेंगे।




