चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

वाराणसी जनपद के हरहुआ विकास खंड में गायों को जानलेवा ‘लंपी स्किन रोग’ से बचाने के लिए पशुपालन विभाग अलर्ट है। विभाग द्वारा बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी वाराणसी के निर्देश पर विभाग की चार टीमें ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर पशुओं को वैक्सीन लगा रही हैं।
घर-घर जाकर लगा रहे हैं टीका
पशुपालन विभाग की टीम ने बुधवार को क्षेत्र के कोईराजपुर, गहनी, वीरापट्टी और भौमी सहित अन्य गांवों का दौरा किया। इस दौरान डॉक्टरों ने पशुपालकों के घर-घर पहुंचकर करीब 500 गौवंशों को लंपी से बचाव का टीका लगाया। इसके साथ ही बीमार मवेशियों की मौके पर जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं।
इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग ब्लॉक के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आशीष वर्मा और एमवीयू एम्बुलेंस सेवा के डॉ. आशुतोष सिंह ने संयुक्त रूप से की जा रही है। टीम में प्रकाश यादव, शशिकांत सोनकर और फार्मासिस्ट बसन्त सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं। टीम ने गांवों में पशुपालकों के साथ बैठकें कर उन्हें बीमारी से बचाव के तरीके को लेकर भी जागरूक कर रही है।
लक्षण दिखते ही 1962 पर कॉल करें
डॉ. आशीष वर्मा ने पशुपालकों को सलाह दी कि वे गौशालाओं के आसपास नियमित सफाई रखें और मक्खी-मच्छरों को न पनपने दें। उन्होंने बताया कि अगर गायों को तेज बुखार हो या शरीर पर गांठें दिखें तो उसे तुरंत बाकी पशुओं से अलग कर दें।
यह भी सलाह दी जा रही है कि ऐसे लक्षण दिखाई देने के बाद तत्काल पशु चिकित्साधिकारी को फोन करके जानकारी दें, जिससे समय पर पशुओं का इलाज किया जा सके। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1962 पर भी कॉल करके शिकायत की जा सकती है।



