चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 1.075 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा। यह कार्रवाई 16 सितंबर की रात करीब 2:20 बजे डाफी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन में की गई।
पुलिस ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए एक अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत रोहनिया पुलिस टीम ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत इलाके में चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान बच्छाव निवासी इस्तियाक (40) को गांजे के साथ पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे का वजन 1.075 किलोग्राम है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद रोहनिया थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



