चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। बीते शुक्रवार को थाना सिगरा पर इस आशय कि लिखित सूचना प्राप्त हुई कि आवेदिका की पुत्री उम्र करीब 04 वर्ष दिनांक 07/08/2026 को घर के बाहर खेल रही थी बिना बताये कहीं चली गयी। परिजनों द्वारा आस- पास तलाश किया गया किन्तु बालिका नहीं मिली। उपरोक्त बालिका के गुम होने के सम्बन्ध में थाना सिगरा पर लिखित सूचना के आधार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री अभय गुप्ता को सुपुर्द हुई प्राप्त सूचना के आधार पर गुमशुदा बालिका कि तलाश हेतु उ0नि0 श्री अभय कुमार गुप्ता व म0उ0नि0 काजोल सिंह प्रभारी मिशन शक्ति व पुलिस कर्मियों को लगाया गया । प्रभारी निरीक्षक सिगरा के आदेश – निर्देश के क्रम में गुमशुदा उपरोक्त बालिका की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों की सहायता से उक्त गुमशुदा बालिका को महज सूचना के 10 घण्टे के अन्दर तलाश कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा सिगरा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ.नि.अभय कुमार गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
- म.उ.नि.काजोल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
- रि.म.का. निक्की राय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।



