HomeUncategorizedवाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कार ने कांवड़ियों को कुचला, 1 मौतः 3 की...

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कार ने कांवड़ियों को कुचला, 1 मौतः 3 की हालत गंभीर, जल लेकर मार्कंडेय महादेव जा रहे थे

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर सोमवार की सुबह मार्कंडेय महादेव जा रहे कांवरियों के जत्थे को कार ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई और कांवरियों को चपेट में ले लिया।

हादसे में सड़क किनारे विश्राम कर रहे एक कांवरिए की मौत हो गई, तीन अन्य घायल हो गए। हाईवे पर हादसे के बाद हड़कंप मच गया। आसपास जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद एक कांवरिए को मृत घोषित कर दिया, घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस CCTV के जरिए कार की तलाश करने में जुटी है।
सोमवार सुबह चौबेपुर थाना क्षेत्र में 30-30 लीटर गंगाजल की कांवर लेकर मार्कंडेय महादेव दर्शन-पूजन के लिए जा रहे कांवरियों का जत्था हादसे का शिकार हो गया। शहर के कालभैरव निवासी श्रद्धालुओं को कार ने रौंद दिया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टरों ने विनीत तिवारी (25 वर्ष), पुत्र विनोद तिवारी, निवासी काल भैरव (वाराणसी) को मृत घोषित कर दिया। घायल तीन अन्य श्रद्धालुओं आशीष चौधरी, रितेश पासी और सागर का उपचार जारी है।
घायल आशीष चौधरी पुत्र राम बाबू चौधरी निवासी राज मंदिर के सिर और पीठ में गंभीर चोटें लगी है। वह काल भैरव मंदिर में माला फूल बेचने का काम करते हैं। रितेश पासी पुत्र जय प्रकाश, नाटी इमली, ईश्वरगंगी निवासी पासी पुत्र जय प्रकाश, नाटी इमली, ईश्वरगंगी निवासी काल भैरव मंदिर में माला बेचता है।

डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी कांवड़िए कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा पर थे।

चौबेपुर स्थित एक निजी अस्पताल के पास जब वे सड़क किनारे बैठकर कुछ देर विश्राम कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों कांवड़िए सड़क पर दूर जा गिरे।

एसीपी मौके पर पहुंचे, जाने हालात

एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण के साथ स्थानीय लोगों बातचीत की। बताया कि कार हादसे में एक श्रद्धालु की मृत्यु हुई है और तीन घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है। दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular