चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के केयर हॉस्पिटल नेवादा में सोमवार को इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। तीन दिन से भर्ती बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों से नाराजगी जताई।
बच्चे की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा काटा। डॉक्टरों ने मौत को बीमारी बताकर पल्ला झाड़ा तो परिजन आक्रोशित हो गए। अस्पताल से निकलकर सड़क पर अस्पताल संचालकों के खिलाफ नारेबाजी की।

इसके बाद चितईपुर मांर्ग पर चक्का जाम कर दिया। दोनों से आने वाले वाहनों को रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन परिजन अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जिद पर अड़े हैं।
एक घंटे के हंगामे के बाद भी परिजन डॉक्टरों को जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज कर सभी डॉक्टरों की डिग्रियां जांचने की मांग कर रहे हैं। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार भी मौके पर पहुंच रहे हैं।



