HomeUncategorizedवाराणसी में स्कूटी ने दो कांवरियों को मारी टक्करः आरक्षित लेन में...

वाराणसी में स्कूटी ने दो कांवरियों को मारी टक्करः आरक्षित लेन में पैदल जा रहे थे, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूटी की टक्कर से दो कांवरिए घायल हो गए। हादसा कस्बे के फ्लाईओवर पर करीब 10 बजे हुआ। दोनों कांवरिए प्रयागराज से जल लेकर पैदल वाराणसी जा रहे थे। टक्कर के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
आरक्षित लेन में चल रहे थे कांवरिए

सेवापुरी क्षेत्र के इसरवार निवासी लवकुश पटेल और सत्यम पटेल प्रयागराज से जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने वाराणसी जा रहे थे। सोमवार सुबह दोनों आरक्षित लेन में सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई स्कूटी ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर

हादसे के बाद दोनों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और साथ चल रहे अन्य कांवरिए मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर कांवरियों में नाराजगी भी दिखाई दी।
स्कूटी सवार हिरासत में

सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने स्कूटी सवार को स्कूटी समेत हिरासत में ले लिया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ देर तक फ्लाईओवर पर भीड़ बनी रही।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular