HomeUncategorizedथाना चेतगंज पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद,...

थाना चेतगंज पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद, भेजा जेल

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चेतगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 119/2026, धारा- 305 (d) BNS से संबंधित अभियुक्त विजय डोम उर्फ तेजसिंह पुत्र आगरे लाल निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष को चौकाघाट फ्लाईओवर ब्रिज के बगल सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास से दिनांक 08.05.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी गया पीतल का घंटा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः

दिनांक- 08/05/2026 को वादी मुकदमा द्वारा अज्ञात चोर द्वारा पूजा का बर्तन व घंटा चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 119/2026 धारा 305(d) BNS पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

विजय डोम उर्फ तेजसिंह पुत्र आगरे लाल निवासी सी 26/67 छोटी मलदहिया थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 46 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण- 01 अदद पीतल का घंटा।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान स्थान- चौकाघाट फ्लाईओवर ब्रिज के बगल सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास से, दिनांक 08.05.2026, समय करीब 23.25 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

  1. मु.अ.सं.119/2026, धारा- 305 (d) BNS थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  2. मु0अ0सं0-58/2016, धारा 379, 411 भादवि थाना जीआरपी वाराणसी अनुभाग प्रयागराज
  3. मु0अ0सं0-0067/2016, धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी वाराणसी अनुभाग प्रयागराज
  4. मु0अ0सं0-160/2019, धारा-379, 411 भादवि थाना जीआरपी वाराणसी अनुभाग प्रयागराज
  5. मु0अ0सं0-260/2019, धारा- 411, 414 भादवि थाना जीआरपी वाराणसी अनुभाग प्रयागराज

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्र.नि. विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
  2. उ.नि.संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
  3. उ.नि. राहुल बरनवाल थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
  4. का. पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  5. का.अमित कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  6. का. नन्द किशोर पासवान थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular