HomeUncategorizedगुडवर्क : थाना चेतगंज पुलिस ने एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार,...

गुडवर्क : थाना चेतगंज पुलिस ने एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा “आपरेशन चक्रव्यूह” के तहत लकड़ी मंडी तिराहे के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना चेतगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0- 117/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी गयी मोटर साइकिल वाहन संख्या UP65BK7958 को अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम बैकुण्ठपुर पोस्ट मंगारी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के पास से बरामद करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः

वादी मुकदमा के द्वारा दिनांक 06.05.2026 को मोटर साइकिल वाहन संख्या UP65BK 7958 को अज्ञात वाहन चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना चेतगंज में मु0अ0सं0-117/2026, धारा- 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

संजीव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम बैकुण्ठपुर पोस्ट मंगारी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान

स्थान लकड़ी मंडी तिराहा चौकाघाट, दिनांक 07.05.2026, समय 19.45 बजे ।

संबंधित अभियोग

मु0अ0सं0- 117/2026, धारा 303 (2), 137(2) बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्र.नि. विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
  2. उ.नि. रोहित कुमार तिवारी चौकी प्रभारी पानदरीबा थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
  3. उ.नि. सूरज कुमार शाह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  4. का. प्रदीप कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular