चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

वाराणसी के जंसा पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार रात करीब 10:30 बजे हरसोस बिंद बस्ती में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत की गई। पुलिस ने मौके से 4,400 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद हरसोस बिंदू बस्ती में छापेमारी की गई। वहां आरोपित हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लक्ष्मण राजभर (29) निवासी भैरवनाथ हरपुर, फूल कुमार (27) निवासी हरसोस, रमेश कुमार (32) निवासी हरपुर, विशाल बिंद (19) और इंद्रप्रताप राजभर (19) निवासी हरसोस के रूप में हुई है। लक्ष्मण और रमेश मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि फूल कुमार, विशाल और इंद्रप्रताप जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, कस्बा जंसा चौकी प्रभारी मयंक सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर कुशवाहा, उपनिरीक्षक अंशु पांडेय, कांस्टेबल अनिल कुमार रजक, कांस्टेबल सुशील चौरसिया और रिजर्व कांस्टेबल भानू प्रताप शुक्ला शामिल थे।



