HomeUncategorizedCRPF जवानों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली: सरदार पटेल की जयंती...

CRPF जवानों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली: सरदार पटेल की जयंती पर वाराणसी में 95वीं बटालियन ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

वाराणसी में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 95वीं बटालियन ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकर ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पटेल ने अपनी इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की अलग-अलग रियासतों का विलय कर अखंड भारत के निर्माण में भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। CRPF देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने के लिए तैनात रहती है।

इस दौरान जवानों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular