चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी में जिला प्रशासन और जिला राइफल क्लब ने सांसद खेल जिला शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्रा ने राइफल चलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
कार्यक्रम में कर्नल विनय ब्याला, कर्नल आलोक सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, सुशील सिंह, जनक राय, अजीत सिंह, संतोष तिवारी, अनिल सिंह, आकाश दीप सिंह, डॉ. आर.पी. सिंह और शशांक त्रिपाठी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सत्यम सिंह ने किया।
संयोजक पंकज श्रीवास्तव के अनुसार, आज के मुकाबलों में अलग-अलग आयु वर्ग के करीब 125 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। इनमें 70 साल के वरिष्ठ निशानेबाज और दो दिव्यांग निशानेबाज भी शामिल थे।
उन्होंने एयर राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 1 नवंबर को शाम 4 बजे होगा।




