HomeUncategorizedकैथी टोल प्लाजा पर नई एजेंसी ने वसूली शुरू की: संभाली जिम्मेदारी,...

कैथी टोल प्लाजा पर नई एजेंसी ने वसूली शुरू की: संभाली जिम्मेदारी, 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों को पास मिलेगा

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

कैथी टोल प्लाजा पर शनिवार से टोल वसूली की जिम्मेदारी नई एजेंसी ने संभाल ली। कंपनी ने वाहनों से टोल लेना शुरू कर दिया है।

नई एजेंसी ने बताया कि टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए पास की व्यवस्था की जाएगी।

इससे पहले पुजारी गौरव गिरी की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार हुआ। इसके बाद कंपनी के एमडी संतोष सिंह ने नारियल फोड़कर नई व्यवस्था शुरू की।

इस दौरान आईटी हेड अनमोल, टोल मैनेजर मनीष पांडेय, बबलू सिंह, भोनू सिंह, विकास सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular