HomeUncategorizedबसपा प्रमुख मायावती ने 5 नवंबर को बुलाई बैठक: 6 दिसंबर को...

बसपा प्रमुख मायावती ने 5 नवंबर को बुलाई बैठक: 6 दिसंबर को लखनऊ की रैली का कर सकती हैं ऐलान

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने 5 नवंबर को यूपी के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद भी मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मायावती 6 दिसंबर को लखनऊ में एक बड़ी रैली करने जा रही है। इस रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

बैठक पार्टी कार्यालय में होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित जिलाध्यक्ष और मंडल कोआर्डिनेटर बुलाए गए हैं। इस बैठक में घोषित हो चुके विधानसभा प्रभारियों को नहीं बुलाया गया है।

तो चंद्रशेखर की रैली का होगा जवाब

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ के रमाबाई पार्क में एक बड़ी रैली की तैयारी में हैं। चंद्रशेखर इस रैली में 5 लाख से अधिक की भीड़ जुटाकर मायावती के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। उनकी मंशा इस रैली के जरिए दलित मतदाताओं में ये संदेश देना है कि अब बसपा के टक्कर में आजाद समाज पार्टी भी एक मजबूत विकल्प बन चुकी है।

मायावती पिछले दिनों चंद्रेशखर का नाम लेकर हमला कर चुकी है। मायावती इस बैठक में 6 दिसंबर को डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में रैली या सभा को लेकर निर्णय ले सकती हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसपा प्रमुख चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए लखनऊ में एक बड़ी रैली करना चाहती हैं। बसपा प्रमुख मायावती 6 दिसंबर की अपनी रैली से सभी सियासी दलों को ये संदेश देना चाहती हैं कि उनकी पार्टी को हल्के में लेना भारी पड़ेगा। मायावती इस रैली के जरिए भीड़ का सभी पिछला रिकॉर्ड तोड़ना चाहती हैं।

100 से अधिक प्रत्याशी बसपा कर चुकी है घोषित

बसपा की ओर से अब तक 100 के लगभग प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने नवंबर तक अधिकतर दावेदारों की लिस्ट फाइनल करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उसने एसएसआर में छूटे हुए मतदाताओं का नाम जुड़वाने का पिछली बैठक में निर्देश दिए थे, उसकी भी समीक्षा करेंगी।

5 नवंबर की बैठक के बाद दिल्ली जा सकती हैं मायावती

पार्टी सूत्रों की मानें तो बसपा प्रमुख इस बैठक के बाद दिल्ली जाएंगी। वहां सरकार की ओर से अलॉट घर का पजेशन लेना है। इसके अलावा वह अपनी छोटी बहन की बेटी की शादी में भी शामिल होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular