HomeUncategorizedसांसद पप्पू यादव के पुतले को जूतों से पीटा: फिर जलाया, विश्व...

सांसद पप्पू यादव के पुतले को जूतों से पीटा: फिर जलाया, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने कहा- सदस्यता समाप्त हो

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

वाराणसी में सांसद पप्पू यादव के पुतले की जूते-चप्पलों से पिटाई के बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय पर उनका पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

संगठन ने संसद परिसर में साधु-संतों और सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता समाप्ति और गिरफ्तारी की मांग की।
सांसदी खत्म कर जेल भेजें’

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय मंत्री राजेश मौर्या ने कहा कि सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु-संतों और सनातन का अपमान किया है। इसे संगठन अक्षम्य मानता है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की संसद सदस्यता समाप्त कर उन्हें जेल भेजा जाए।

इस मांग को लेकर डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

‘एफआईआर दर्ज कराएंगे’

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रवेश कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने भगवान राम की तस्वीर और सनातन का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन डीएम को ज्ञापन देने के साथ जल्द ही थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular