चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) वाराणसी जिला इकाई ने रविवार दोपहर रोहनिया क्षेत्र स्थित स्वामी श्रद्धानंद इंटरमीडिएट कॉलेज से वृहद सदस्यता अभियान का शुभारंभकिया।
इस अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि परिषद लगातार विद्यार्थियों के अधिकारों, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाती रही है।
सिंह ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करें।
सदस्यता अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने परिषद की नीतियों और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला संयोजक हर्ष कुमार, रजनीश तिवारी, शिवम पांडे सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता, शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।




