HomeUncategorizedश्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्वः महिलाओं ने...

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्वः महिलाओं ने भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा कर परिवार की सुख-शांति मांगी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

वाराणसी में अनंत चतुर्दशी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। भाद्रपद मास की चतुर्दशी तिथि पर लक्ष्मी कुंड स्थित तालाब के पास सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटी रही।

महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन कर आरती उतारी और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।

अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु की पूजा और आरती का खास महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखकर अनंत भगवान की आराधना करने से सुख-समृद्धि मिलती है और पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने अनंत सूत्र धारण किया। मान्यता है कि इस पवित्र सूत्र में भगवान विष्णु का वास होता है। इसे पूजा के बाद बाजू पर बांधा जाता है। अनंत सूत्र में 14 गांठें लगाई जाती हैं, जिन्हें 14 लोकों का प्रतीक माना जाता है।

लक्ष्मी कुंड परिसर में सुबह से ही पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। महिलाओं ने श्रद्धा के साथ अनंत भगवान की आराधना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, सुरक्षा और खुशहाली की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular