HomeUncategorizedवाराणसी में विश्व पर्यटन दिवस समारोहः काशी के आतिथ्य क्षेत्र का डिजिटलीकरण,...

वाराणसी में विश्व पर्यटन दिवस समारोहः काशी के आतिथ्य क्षेत्र का डिजिटलीकरण, आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक पर जोर

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी में विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को साकेत नगर, संकट मोचन के पास स्थित होटल साकेत विला में वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में काशी के पर्यटन और होटल उद्योग को डिजिटल तकनीक व कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जोड़ने पर चर्चा हुई। इस वर्ष की थीम ‘पर्यटन को नए रूप में तैयार करने के लिए डिजिटल एजेंडा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ रही।

वक्ताओं ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से पर्यटकों को यात्रा, होटल बुकिंग और स्थानीय पर्यटन सेवाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती है।

गिल्ड अध्यक्ष सुभाष कपूर ने कहा कि बदलती जरूरतों के अनुसार पर्यटन उद्योग को अपनी सेवाओं में बदलाव करना होगा। कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उद्योग से जुड़े लोगों के बीच समन्वय बढ़ता है। होटल प्रबंधन ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चैटबॉट को सोशल मीडिया से जोड़ा गया है।

इसके जरिए ग्राहक होटल की जानकारी और अन्य सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। भविष्य में होटल को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित होटल के रूप में विकसित करने की योजना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular