चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ चलाया है। इसी के तहत शनिवार को मिर्जामुराद में दो कार्यक्रम हुए।
गौर गांव में स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय कैंपस में भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने पौधरोपण किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि पर्यावरण के लिए पौधरोपण जरूरी है। एक पौधा लगाना सौ पुण्यों के बराबर है। पीएम मोदी ने भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ का आह्वान किया है।

इसी क्रम में मिर्जामुराद बाजार में ओवरब्रिज के नीचे जीवन बिता रहे डरकार परिवार के लोगों को जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने लंच पैकेट और अंगवस्त्र बांटे। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं, सेवा को संगठन का मूल मंत्र मानती है।

इस दौरान जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री सुरेंद्र बिंद, योगेश सिंह, डॉ. संगीता सिंह, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




