चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को बिजली सप्लाई, बिलिंग और मीटर की समस्याओं को लेकर उद्यमियों और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य अभियंता प्रवेश कुमार ने सभी शिकायतों को 15 दिन में हल करने के निर्देश दिए।
उद्यमियों ने रखीं समस्याएं
बैठक में उद्यमियों ने मीटर में फेस मिसिंग पर दो लाख रुपये के जुर्माने, 46 हजार सोलर यूनिट का बिल में समायोजन न होने और सिक्योरिटी राशि पर ब्याज नहीं मिलने की शिकायत की। बिजली बिल न मिलने, खराब सीटी, ट्रिपिंग, झुके खंभों और ढीले तारों की समस्याएं भी बताईं।

फीडर और ट्रांसफार्मर की मांग
अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने 11 हजार केवी फीडर बढ़ाने और पांच अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। मुख्य अभियंता ने तय समय में काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने हर माह समस्याओं की समीक्षा करने की बात कही।




