चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू

वाराणसी के चिरईगांव बलुआ रोड पर तेज बारिश और हवा के कारण एक बड़ा नीम का पेड़ गिर गया। इससे वाराणसी-चंदौली मार्ग बंद हो गया। यह सड़क वाराणसी को चहानिया, चंदौली, भभुआ और कैमूर जैसे इलाकों से जोड़ती है।
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कुछ दिन पहले जल निगम के वाटर पाइपलाइन डालने के लिए पेड़ के पास खुदाई की थी। इससे पेड़ की जड़ें कमजोर हो गईं। भारी बारिश के बाद कमजोर जड़ों के कारण ही यह पेड़ गिरा।

दुकानदारों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ सुबह करीब 11 बजे गिरा था। उन्होंने वन विभाग और जल निगम के कर्मचारियों को फोन कर जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं पहुंची है।




