चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र की ग्राम सभा हसनपुर में शनिवार को एक मेडिकल कैंप लगा। यह कैंप ग्राम प्रधान रवि शंकर सिंह उर्फ लव के घर पर आयोजित किया गया था। इसमें गांव के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
कैंप में ग्रामीणों की शुगर, बलगम, यूरिन और ब्लड प्रेशर समेत कई स्वास्थ्य जांचें हुईं। जांच के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई।

डॉक्टर लक्ष्मी जायसवाल अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने ग्रामीणों की जांच की, उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को समझा और जरूरी सलाह दी।
इस स्वास्थ्य शिविर में हसनपुर के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे कैंप से उन्हें गांव में ही जांच और डॉक्टर की सलाह मिल जाती है।




