HomeUncategorizedरामघाट क्षेत्र में गोवंश के साथ क्रूरता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस...

रामघाट क्षेत्र में गोवंश के साथ क्रूरता करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई, पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। रामघाट थाना कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के साथ कथित रूप से क्रूरता करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के बाद की।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 सितंबर 2026 की रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति द्वारा पीला कुर्ता पहनकर एक गोवंश के साथ क्रूरता किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने वीडियो की जांच की और आरोपी की पहचान कर मुखबिर की सूचना पर 24 सितंबर 2026 को उसे लक्सा थाना क्षेत्र के पुराना पान दरीबा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों और वायरल वीडियो के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम-1960 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत भी विधिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार रावत उर्फ प्रदीप बाबा पुत्र स्व. रमेश चंद्र रावत, निवासी डी-51/68 पुराना पान दरीबा, थाना लक्सा, कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 45 वर्ष है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में म0उ0नि0 रोशनी नरवरिया, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी
उ0नि0 अभिषेक चन्द्रा, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी
का0 अखिलेश कुमार, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी
सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular