चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी के चिरईगांव स्थित मोकलपुर कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय पोषण माह 2026 सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया।
यह उत्सव 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपी चिरईगांव मंडल मंत्री और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कनौजिया ने किया। उनके साथ अशोक तिवारी, रामकृपाल यादव और रीशी यादव भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर फीता काटा।
इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन त्रिपाठी, गीता देवी, किरन और ममता देवी मौजूद थीं। सहायिकाओं में राजश्री और हंसा देवी भी शामिल थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे और ग्रामीण महिलाएं भी पहुंचीं।
मुख्य अतिथियों ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने महिलाओं को संतुलित आहार, बच्चों में कुपोषण की रोकथाम, स्वच्छता और एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ भारत की नींव है। पोषण माह का मकसद हर घर तक पोषण का संदेश पहुंचाना है। लोगों को जागरूक करने के लिए पोषण से जुड़े पोस्टर और रंगोली भी बनाई गई थीं।



