HomeUncategorizedवाराणसी में लोलार्क-कुंड स्नान के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: 2 दिन तक...

वाराणसी में लोलार्क-कुंड स्नान के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: 2 दिन तक 6 रूट नो-व्हीकल जोन, ट्रैफिक डायवर्जन के साथ पार्किंग तय

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी में सूर्य षष्ठी पर लोलार्क कुंड में स्नान को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने स्नान पर्व को लेकर 2 दिन की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसे हर रू पर सख्ती से लागू किया जाएगा।

एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार यह व्यवस्था 16 सितंबर दोपहर 12 बजे से 17 सितंबर रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। अस्सी क्षेत्र में भारी भीड़ को देखते हुए कई रास्तों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

शव वाहन, बीमार व विकलांग व्यक्तियों के वाहन, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी से अपील की है कि पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करें।
इन रूट पर होगा डायवर्जन

Oplus_16908288
  1. बैंक ऑफ बड़ौदा से अस्सी चौराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। वाहन पद्मश्री चौराहा और रविदास गेट रोड डायवर्ट होंगे।
  2. नगवाँ चौराहा से रविदास पार्क और अस्सी घाट की तरफ वाहन प्रतिबंधित, ट्रामा सेंटर व रविदास गेट जाएंगे।
  3. पद्मश्री चौराहा से अस्सी चौराहा की तरफ नो एंट्री, वाहन ब्रॉडवे होटल और दुर्गाकुंड की तरफ डायवर्ट।
  4. शिवाला मोड़ से अस्सी चौराहा नो एंट्री, वाहन ब्रॉडवे तिराहा व पद्मश्री चौराहा की तरफ जाएंगे।
  5. ब्रॉडवे होटल तिराहा से सोनारपुरा की तरफ नो एंट्री, वाहन रवींद्रपुरी कॉलोनी रोड व विजया तिराहा की तरफ डायवर्ट।
  6. सोनारपुरा तिराहा से अस्सी चौराहा की तरफ नो एंट्री, वाहन गोदौलिया / भेलूपुर चौराहा की तरफ जाएंगे।
    ये सड़कें नो व्हीकल जोन घोषित
  7. बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी चौराहा तक
  8. नगवाँ चौराहा से रविदास घाट तक
  9. पद्मश्री चौराहा से अस्सी चौराहा तक
  10. शिवाला तिराहा से अस्सी चौराहा तक
  11. ब्रॉडवे तिराहा से सोनारपुरा तक
  12. सोनारपुरा से अस्सी चौराहा तक

इन जगहों पर बनाई गई पार्किंग

मैदागिन की तरफ से आने वाले वाहनः टाउन हॉल मैदागिन, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान, नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी।

बेनिया की तरफ सेः राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज मैदान, बेनिया पार्किंग, सनातन धर्म इंटर कॉलेज (दो पहिया), गोदौलिया पार्किंग (दो पहिया)।

लक्सा की तरफ सेः मज़दा पार्किंग, गोदौलिया पार्किंग (दो पहिया)।

भेलूपुर व BHU की तरफ से: भेलूपुर थाने के पास सिनेमा हॉल का मैदान (दो पहिया), बाबा कीनाराम आश्रम से आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहा, रवींद्रपुरी तक रोड के दोनों तरफ।

RELATED ARTICLES

Most Popular