HomeUncategorizedवाराणसी में बैंक खाते से 8 करोड़ का लेनदेनः म्यूल अकाउंट की...

वाराणसी में बैंक खाते से 8 करोड़ का लेनदेनः म्यूल अकाउंट की जांच में पकड़ा गया; साइबर सेल ने FIR दर्ज कराई, अरेस्ट

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चंदन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी के आदमपुर थाने की साइबर सेल ने कोटवां सरायमोहाना, थाना सारनाथ निवासी युवक पर साइबर धोखाधड़ी से संबंधित FIR दर्ज कराई है। युवक अनुराग मौर्या ने टेलीग्राम से एक एप डाउनलोड कर अकाउंट डिटेल देकर कमीशन कमाना शुरू किया था। उसके अकाउंट से डेढ़ साल में 8 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ है।
यह जानकारी तब हुई जब साइबर सेल साइबर अपराधियों के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले म्यूल अकाउंट्स की जांच कर रही थी।

इस अकाउंट पर तीन साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। पिछले डेढ़ साल में कुल 8 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन इस अकाउंट से हो चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे आज जेल भेजा जाएगा।

म्यूल अकाउंट की जांच में आया सामने

थाना प्रभारी आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया – थाने की साइबर सेल म्यूल अकाउंट्स की जांच में लगी हुई थी। इसी दौरान युनियन बैंक का खाता संख्या 383502010146654 भी म्यूल अकाउंट में मिला। इसकी जांच की गई तो खाता अनुराग मौर्या निवासी कोटवां, थाना सारनाथ के नाम से रजिस्टर्ड निकला।

इस पर बैंक से सम्पर्क कर इस अकाउंट की डेढ़ साल का स्टेटमेंट निकाला गया तो पता चला की तीन बार इसपर साइबर क्राइम के तहत म्यूल अकाउंट का मामला दर्ज है।
फाइनेंशियल फ्राड में तीन शिकायतें दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया इस अकाउंट पर तीन फाइनेंशियल फ्राड की शिकायतें हैं। जिसमें पहली शिकायत में 37,306 रुपए, दूसरी में 7 करोड़ 6 लाख रुपए और तीसरी में 1 करोड़ 25 लाख रुपए हैं। इसपर खाता धारक अनुराग मौर्या से संपर्क कर उसे थाने बुलाया गया। वह सारनाथ का रहने वाला है।

टेलीग्राम से एड देखकर शुरू किया काम

आरोपी अनुराग मौर्या ने बताया – वह लखनऊ में उस समय पढ़ाई कर रहा था। उस समय टेलीग्राम पर एक एड आया था की कैसे मुनाफा कमाया जा सकता है अकाउंट देकर। इसपर मैंने उक्त एप AC PAY का प्रयोग किया और मुनाफा कमाया गया।

विमल मिश्रा ने बताया – आरोपी युवक को इस बात की जानकारी थी की उसका अकांउट साइबर फ्राड करने वाले अपराधी इस्तेमाल कर रहे हैं। वह उससे मुनाफा कमा रहा था। ऐसे में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके ऊपर बीएनएस की धारा 318 (4) में मुकदमा दर्ज किया गया है। आज उसे जेल भेजा जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular