चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

वाराणसी की दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने थानाक्षेत्र से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने वालों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार 8 व्यक्तियों का पुलिस बीएनएस की धारा 170/126 और 136 में चालान कर दिया।
यात्रियों से कर रहे थे अभद्रता
थाना प्रभारी दशाश्वमेध ने बताया – लगातार सूचना मिल रही थी कि श्री काशी विश्वनाथ धाम, गंगा घाट और अन्य मंदिरों के पास सुगम दर्शन के नाम पर यात्रियों और दर्शनार्थियों से गलत व्यवहार किया जा रहा। साथ ही उनसे पैसा भी लिया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम लगाकर ऐसा करने वालों को चिह्नित किया और दबिश दी। ऐसा करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
8 को किया गया गिरफ्तार
पवन चौरसिया निवासी मिसिर पोखरा, लक्सा,
आकाश पांडेय निवासी सैदपुर, गाजीपुर,
शिवम चौधरी निवासी मीरघाट, वाराणसी,
कृष्ण कुमार झा निवासी शीतला माता मंदिर, थान दशाश्वमेध,
भूपेंद्र यादव निवासी थाना खजूनी गोरखपुर,
प्रेम कुमार निवासी पड़ाव, चंदौली,
शिवम पांडेय निवासी पत्थर गली, थाना दशाश्वमेध
संस्कार केशरी, निवासी पड़ाव थान रामनगर
संबंधित धाराओं में भेजा जेल
पुलिस ने इन सभी को बीएनएस की धारा 170, 126 और 135 में जेल भेज दिया है। सभी का शांति भंग में चालान किया गया है। एसीपी दशाश्वमेध ने अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया – सावन माह में असामाजिक तत्वों और ऐसे ठगों पर विशेष निगरानी की जा रही है।



