चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। लक्सा थाना क्षेत्र में करीब एक महीने पहले एक ट्रांसफार्मर हटा दिया गया था, लेकिन उसकी जगह से तार और बिजली का खंभा अब तक नहीं हटाया गया है। इसके कारण सड़क का करीब 7 से 8 फीट हिस्सा अभी भी घिरा हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले इसी जगह पर ट्रांसफार्मर लगा था। इसे लगभग एक महीने पहले दूसरी जगह लगा दिया गया। ट्रांसफार्मर हटने के बाद जगह खाली हो गई, लेकिन तार और बिजली का खंभा अभी भी सड़क पर लगा है। लोगों का कहना है कि इन्हें हटाने से सड़क चौड़ी हो जाएगी और आना-जाना आसान हो जाएगा।

यह रास्ता श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मुख्य रास्तों में से एक है। यहां दिनभर श्रद्धालु और राहगीर आते-जाते रहते हैं। सड़क का कुछ हिस्सा घिरा होने के कारण कई बार जाम भी लग जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग से कई बार शिकायत की है, लेकिन घेरा अब तक नहीं हटाया गया। उन्होंने विभाग से मांग की है कि ट्रांसफार्मर की पुरानी जगह से तार और खाली खंभा हटाकर रास्ता साफ किया जाए।



