HomeUncategorizedवाराणसी में एयर फोर्स अधिकारियों का प्रशिक्षणः सडन कार्डियक अरेस्ट की पहचान...

वाराणसी में एयर फोर्स अधिकारियों का प्रशिक्षणः सडन कार्डियक अरेस्ट की पहचान और सीपीआर के बारे में बताया

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चंदन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी में आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित जीवनरक्षक प्रतिक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से 4 एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (4 AFSB), वाराणसी में अधिकारियों के लिए विशेष CPR एवं ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (AED) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी डॉ. एन.पी. सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

राजकीय चिकित्सा अधिकारी एवं CPR विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने अधिकारियों को सडन कार्डियक अरेस्ट (SCA) की पहचान, Hands-Only CPR, प्रभावी Chest Compressions तथा AED के उचित उपयोग का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। मैनिकिन पर अभ्यास कराकर प्रतिभागियों को आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया गया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम में एयर कमोडोर सुरेन्द्र मलिक, ग्रुप कमांडर सचिन सुत, ग्रुप कैप्टन डॉ. प्रेम रंजन एवं बीरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि Sudden Cardiac Arrest के बाद शुरुआती मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर CPR शुरू करना और उपलब्ध होने पर AED का उचित उपयोग जीवनरक्षा की श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Oplus_16908288

स्वास्थ्य विभाग द्वारा CPR-AED प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में आपातकालीन तैयारी एवं जीवनरक्षा क्षमता को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular