चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी। वाराणसी में सोमवार की देर रात 3 बजे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह युवक को उसके रूम से मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस इन उसके साथ रहे रहे उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना भेलूपुर थानाक्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी बजरडीहा की है।
इस संबंध में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया- भेलूपुर थानाक्षेत्र के बड़ी गैबी में वीडीए कॉलोनी में दीपांशु राय और खुश पांडेय एक कमरे में रहते थे। रात 3 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपांशु राय अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी। एसीपी ने बताया – दीपांशु राय खून से लथपथ मृत अवस्था में कमरे में पड़े हुए थे। मौके पर मौजूद उनके दोस्त खुश पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।




