चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के सेवापुरी विकासखंड में शुक्रवार सुबह से लोहराडीह, भरहरिया और आसपास के कई गांवों में बारिश होती रही। इससे मौसम अच्छा हो गया और खेतों में खड़ी धान सहित दूसरी खरीफ फसलों को भरपूर पानी मिल गया। बारिश होने से किसानों को काफी राहत मिली।
किसानों के मुताबिक, इस समय धान की फसल को सबसे ज्यादा पानी की जरूस्त होती है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे धान की फसल को सीधा फायदा हुआ है। कई किसानों को अब डीजल पंप या दूसरे तरीकों से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनका सिंचाई का खर्च भी बचेगा।

धान के अलावा, इस बारिश से मक्का, अरहर, बाजरा और सब्जियों जैसी फसलों को भी फायदा होने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि सही समय पर हुई इस बारिश से फसलें अच्छी बढ़ेंगी और उत्पादन भी बढ़ने की उम्मीद है।
ग्रामीण इलाकों में सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग अपने घरों में ही रहे। वहीं, किसान अपने खेतों की हालत देखने के लिए पहुंचते रहे। किसानों ने बताया कि अगर आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहा, तो खरीफ फसलों की स्थिति और अच्छी हो सकती है।




