HomeUncategorizedदहेज में 1 लाख मांगे विवाहिता को घर से निकालाः पति समेत...

दहेज में 1 लाख मांगे विवाहिता को घर से निकालाः पति समेत ससुराल के 4 लोगों पर केस दर्ज, अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

बड़ागांव थाना क्षेत्र के पुआरीकला गांव की पुष्पा देवी ने अपने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुष्पा का आरोप है कि ससुराल वाले एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इस मामले में अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुष्पा देवी की शादी 20 मार्च 2025 को पुआरीकला निवासी वसंत पटेल से हुई थी। शादी में मायके वालों ने 25 हजार रुपये नकद, स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, सोने की सिकड़ी, अंगूठी और घड़ी दी थी। विदाई के समय चांदी की लरी, कान की बाली, आलमारी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, बेड, बर्तन और कपड़े सहित कई घरेलू सामान भी दिए गए थे।

पुष्पा का आरोप है कि शादी के दो-तीन दिन बाद ही पति वसंत पटेल, सास सुशीला देवी, जेठ सुनील पटेल और देवर बबलू पटेल दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। वे सभी एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुष्पा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। पुष्पा ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को भी दी थी।

आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 को ससुराल वालों ने पुष्पा को गाली दी और उसके स्त्रीधन व अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद पति वसंत पटेल उसे ऑटो से फूलपुर थाना क्षेत्र के सराय (देवराई) में उसकी बहन के घर के पास छोड़कर चला गया। पति ने पुष्पा को धमकी दी कि एक लाख रुपये लेकर ही ससुराल वापस आए, वरना उसे जान से मार दिया जाएगा।

पुष्पा ने इस घटना की जानकारी अपने भाई और मां को दी। 12 अप्रैल को मायके वाले ससुराल पहुंचे और पुष्पा को वापस रखने का आग्रह किया, लेकिन ससुराल वाले तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुष्पा ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular