चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा मोहल्ले में मंगलवार की सुबह अमंगल भरी रही।
मिलाद-उन-नबी (बारावफात) के कार्यक्रमों की लाइटिंग और झालर लगाते समय पिता पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
बारिश के बीच तार जोड़ते समय शार्ट सर्किट हो गया और तेज आवाज के साथ युवक तार से चिपक गया। उसे छटपटाता देखकर पिता ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी चिपक गए। पहले पुत्र फिर पिता ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
परिजनों ने मेन लाइन का तार हटाकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने सिगरा पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, विद्युत विभाग के कर्मी भी जांच करने पहुंचे।
पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा है। अभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा में मकान में सजावट का काम कर रहे सलीमुद्दीन और उनके पुत्र अनिस करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश के बीच मकान में सजावट का काम करते समय दोनों करंट की चपेट में आए।
वहीं, चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहाल तिराहे पर पानी पीने के लिए वाटर कूलर चालू कर रहे त्रिलोकी मोदनवाल भी करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



