यूपी हेड : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट प्रमुख : राकेश वलेचा

वाराणसी: नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का सफर आसान होगा। इसके लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। परिवहन निगम की कोशिश है कि हर आधे घंटे पर श्रद्धालुओं के लिए बस उपलब्ध हो। विभाग ने इसकी निगरानी के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय के अनुसार नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निगम ने 10 अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया है। हर आधे घंटे पर श्रद्धालुओं को बस मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है।
दरअसल, नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित करने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें मां के दरबार तक पहुंचने में असुविधा न हो।।।



