चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी नगर निगम के दावे बारिश में लगातार फेल हो रहे हैं। शहर में मानसून के पहले सभी सीवरों, नालों की सफाई के अलावा वाटर लॉगिंग न होने के दावों की पोल लगातार खुल रही है। तस्वीरों में दिख रहा काशी का प्रसिद्ध मंदिर बटुक भैरव मंदिर है। जहां बाबा बाल्यावस्था में मौजूद हैं।
काशी का यह प्रसिद्ध सिद्धपीठ है, लेकिन नगर निगम की लापरवाही से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सावन माह में मल-जल से होकर गुजरना पड़ रहा है। जानकारों की मानें तो महापौर अशोक तिवारी भी इस मंदिर में रोजाना दर्शन करने आते रहे हैं और यहां के शिष्य भी रहे हैं।
चार दिन से मुख्य द्वार पर बजबजा रहा सीवर
मंदिर के महंत राकेश पुरी ने बताया- कई बार यहां के सीवर लाइन के चोक होने की शिकायत पार्षद और नगर निगम के जिम्मेदारों से की गई। लेकीन, समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। पिछले चार दिनों से सीवर का पानी मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा हुआ है। जिससे श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद से कई बार की शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई
राकेश पुरी ने बताया – इस समस्या को लेकर हम लोगों ने कई बार नगर निगम के बिरदोपुर वार्ड के पार्षद सीमा वर्मा से शिकायत की पर उन्होंने बस आश्वासन दिया। काशी के इस सिद्धपीठ में सावन माह में आ रहे श्रद्धालुओं को मल-जल से जाना पड़ रहा है।
सफाई कर्मी भेजकर डिस्लिटिंग भी नहीं करवा रहे, जबकि बारिश शुरू होने से पहले से कहा जा रहा है। उनसे कहने पर वो कहते हैं की सीवर लाइन नई पास हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।




