HomeUncategorizedवाराणसी में जोरदार बारिश शुरू: सुबह से बादल छाए रहे, अगले 3...

वाराणसी में जोरदार बारिश शुरू: सुबह से बादल छाए रहे, अगले 3 दिनों तक यलो अलर्ट; किसानों में खुशी

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी में बादलों की आवाजाही और धूप के बीच बुधवार को बारिश ने राहत दी। उमस और गर्मी के बीच झमझाम बारिश हुई। लगातार एक घंटे तक हुई बारिश ने मौसम का रुख ही बदल दिया।

हालांकि रात से लेकर सुबह तब बादलों की आवाजाही के साथ ही बूंदाबांदी का दौर भी बना रहा। आर्द्रता में इजाफा होने के बाद पारा भी बारिश के बाद सामान्य से कम हो गया। शहर से लेकर देहात तक बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरी।

मौसम विभाग की ओर से तीन दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर मौसमी बदलाव का संकेत भी दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि तीन दिनों तक रह रह कर बरसात का दौर जारी रह सकता है।
सावन की फुहार से काशी आज सराबोर है। सुबह से आसमान की ओर निहारती धरती पर दोपहर में बारिश की बूंदे पड़ी। सावन की फुहारों से काशी भीगती रही। पुरवा हवाओं झोका बारिश की रफ्तार रोकता रहा लेकिन फुहारें पुरजोर गिरती रहीं।

वाराणसी में मौसम लगातार बदल रहा है, कई दिनों के इंतजार के बीच बुधवार को झमाझम बारिश हुई। वहीं बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है।

वर्तमान में गंगा का जलस्तर लगभग 62 मीटर के पास दर्ज किया गया है और लगभग 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular