HomeUncategorizedनमो घाट पर पहली बार हुई गंगा आरती, नीलकंठ तिवारी ने दीप...

नमो घाट पर पहली बार हुई गंगा आरती, नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया भव्य शुभारंभ

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : अभिषेक सोनकर

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को काशी के नमो घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। खास बात यह रही कि इस घाट पर इससे पहले कभी गंगा आरती का आयोजन नहीं हुआ था। पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए सैकड़ों लोग घाट पर पहुंचे और दिव्य माहौल का साक्षी बने।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी वाराणसी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रतिदिन हज़ारों पर्यटक नमो घाट पर आते हैं। ऐसे में गंगा आरती की शुरुआत पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और यह घाट शीघ्र ही काशी के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो जाएगा।

गंगा आरती के दौरान मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में “हर हर गंगे” और “हर हर महादेव” का जयघोष कर माहौल को ऊर्जा से भर दिया। गंगा तट पर दीपों की जगमगाहट और आरती की लौ ने दृश्य को अविस्मरणीय बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन पं. प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उप जिलाधिकारी आलोक वर्मा, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रत्नेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, पार्षद विजय सोनकर, अभिजीत भारद्वाज, आर.डी. सिंह, विष्णु यादव, अभय श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, दिनेश यादव, दीपक मौर्या और अशोक तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नमो घाट पर आयोजित इस गंगा आरती ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन समारोह को एक नई गरिमा प्रदान की और आने वाले दिनों में यह आयोजन वाराणसी के सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन में एक नई पहचान बनाने जा रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular