HomeUncategorizedलोहा मंडी में SIB की छापेमारी से व्यापारियों में आक्रोश, घंटों चली...

लोहा मंडी में SIB की छापेमारी से व्यापारियों में आक्रोश, घंटों चली पंचायत

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो : पंकज भाटिया

वाराणसी: सिगरा थाना के मलदहिया स्थित लोहा मंडी में मंगलवार को हुई अचानक छापेमारी से व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। एसआईबी की टीम द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और मंडी परिसर में घंटों तक पंचायत चली।

लोहा मंडी स्थित राहुल कुमार, केतन कुमार और संतोष अग्रहरि की तीन शाखाओं पर एक साथ छापेमारी की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारी समुदाय भड़क उठा। छापेमारी के दौरान दुकान मालिक के बेटे की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे आनंद फाइनेंस से एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस घटना ने व्यापारियों के आक्रोश को और बढ़ा दिया।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लगातार इस प्रकार की कार्रवाई से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका कहना था कि बिना उचित कारण बार-बार छापे डालना व्यवसायिक माहौल को खराब कर रहा है और इससे मंडी में काम करने वाले छोटे-बड़े व्यापारियों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, महामंत्री राम भजन अग्रहरि, संरक्षक रजनीश कनौजिया, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ अग्रहरि समेत अन्य पदाधिकारी वहां मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में छापेमारी की कार्रवाई का विरोध किया और इसे व्यापारियों के साथ अन्याय बताया।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular