HomeUncategorizedवाराणसी में बीमा पॉलिसी के नाम पर 10 लाख ठगेः इंश्योरेंस कंपनी...

वाराणसी में बीमा पॉलिसी के नाम पर 10 लाख ठगेः इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर जालसाजों ने लगाया चूना, FIR दर्ज

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी में बीमा पॉलिसी अपडेट करने और बोनस दिलाने के नाम पर 10 लाख 14 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना वाराणसी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी हेमंत मौर्य ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बचत खाता एक्सिस बैंक की वाजिदपुर (हरहुआ) शाखा में है। अज्ञात जालसाजों ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उन्होंने विभिन्न मोबाइल नंबरों से हेमंत मौर्य से संपर्क किया।

जालसाजों ने उन्हें लैप्स हो चुकी बीमा पॉलिसी को अपडेट करने, बोनस दिलाने और रिफंड का लालच दिया। इसी भरोसे में लेकर उन्होंने अलग-अलग माध्यमों से हेमंत मौर्य से करीब 10 लाख 14 हजार रुपये ठग लिए।

पीड़ित हेमंत मौर्य ने इस धोखाधड़ी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना वाराणसी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। मोबाइल नंबरों और वित्तीय लेन-देन से संबंधित डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, ठगी गई धनराशि की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular