चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

हरहुआ के काजीसराय बाजार स्थित मया बाबा मंदिर में विश्राम कर रहे एक कांवड़िए का मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ित कांवड़िए ने हरहुआ पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बिहार के सहरसा जिले से चार कांवड़िए 3 जुलाई 2026 को पैदल यात्रा पर निकले थे। उनका लक्ष्य विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करते हुए कुल 11 प्रमुख तीर्थों की यात्रा करना है। यात्रा के दौरान उन्होंने बटेश्वर धाम, पटना के महावीर मंदिर, पटन देवी, अंबिका भवानी, सोनपुर हरिहरनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर में दर्शन किए थे। इसके बाद वे अयोध्या की ओर जा रहे थे।
मंगलवार की रात लगभग 12 बजे कांवड़ियों का यह दल काजीसराय बाजार स्थित मया बाबा मंदिर पहुंचा। लंबी यात्रा की थकान के कारण प्रीतम यादव, नीतीश कुमार, रुपेश धावन और प्रधान यादव ने मंदिर परिसर में ही विश्राम करने का निर्णय लिया।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे मंदिर के पुजारी ने उन्हें जगाया। सभी कांवड़िए शौच के लिए चले गए और अपना सामान मंदिर परिसर में ही छोड़ दिया। कुछ देर बाद लौटने पर नीतीश कुमार ने पाया कि उनके सामान में रखा मोबाइल फोन गायब था। काफी खोजबीन और मंदिर के पुजारी व आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद नीतीश कुमार ने हरहुआ पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सावन के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर इस तरह की चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।



