HomeUncategorizedनगर निगम वाराणसी क्षेत्र को स्वच्छ रखने की कवायद तेज: दो लाख...

नगर निगम वाराणसी क्षेत्र को स्वच्छ रखने की कवायद तेज: दो लाख घरों को बांटे जाएंगे 4 लाख डस्टबिन, PM के जन्मदिन पर होगी शुरुआत

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में 17वें नंबर पर आयी नगर निगम को टॉप 5 में ले जाने के लिए नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं।

पिछली बार कचरा पृथक्करण में कम अंक लाने की वजह से टॉप 17 में स्थान बनाने वाले वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में रहने वालों को अलग-अलग कूड़ा रखने के लिए 4 लाख डस्टबिन बांटे जाएंगे। यह महाअभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को काशी में शुरू होगा। दो लाख परिवारों को 4 लाख डस्टबिन बांटा जाएगा।

इसके तहत प्रत्येक परिवार को दो-दो डस्टबिन (हरा और नीला) दिए जाएंगे, ताकि घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाया जा सके। निगम की इस पहल के तहत कचरे के वर्गीकरण में सहूलियत होगी।

इसमें हरे डस्टबिन का इस्तेमाल फल, सब्जियां, पत्ते, छिलके और बचे हुए खाने जैसे गीले कचरे के लिए किया जाएगा। नीले डस्टबिन में प्लास्टिक बोतलें, चिप्स के रैपर, चप्पलें, कागज और कांच जैसी सूखी सामग्री रखी जाएगी।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होगा आयोजन

महापौर आशिक तिवारी ने कहा वाराणसी सवछता सर्वेक्षण में टॉप आए इसके लिए निगम प्रयासरत है। सभी क्षेत्रों में इसके लिए काम हो रहा है। इसी क्रम में कूड़ा अलग-लगा घरों से लेने के लिए सभी घरों को करीब 4 लाख डस्टबिन नगर निगम मुफ्त बांटेगा।

इसमें सभी अलग-अलग कूदा संगृहीत करेंगे। इसके बाद घर आने वाले कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी को देंगे। यह अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा और निगम के 100 वार्डों के 2 लाख घरों को यह डस्टबिन सौंपा जाएगा।

काशी से प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश को स्वच्छता की प्रेरणा दी थी। उनके जन्मदिवस पर हम न केवल शहर में चार लाख डस्टबिन बांटकर स्वच्छता को बढ़ावा दे रहे हैं। बल्कि त्वरित-समाधान व्यवस्था का दायरा बढ़ाकर 50 वार्डों तक कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य नागरिक समस्याओं का चार घंटे में समाधान सुनिश्चित करना है।

त्वरित समाधान प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे 25 नए वार्ड

महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान के साथ ही निगम बुनियादी सुविधाओं के त्वरित समाधान पर भी तेजी से काम कर रहा है। बीती 21 जुलाई से गंगा तटवर्ती क्षेत्रों के 25 वार्डों में शुरू किए गए ‘त्वरित-समाधान स्मार्ट पायलट प्रोजेक्ट’ को अब दूसरे चरण में और विस्तार दिया जा रहा है।

17 सितंबर से इसमें 25 और नए वार्डों को जोड़ दिया जाएगा जिसके बाद शहर के कुल 50 वार्डों में छह विभागों से जुड़ी 14 प्रमुख समस्याओं का समाधान अधिकतम चार घंटे के भीतर किया जाएगा। इस व्यवस्था को पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने के लिए वाट्सएप चैटबॉट प्रणाली लागू की गई है।

व्हाट्सअप नंबर पर डायरेक्ट करें शिकायत

नागरिक अपनी शिकायत सीधे वाट्सएप नंबर (8601872601) पर दर्ज करा सकते हैं। मैसेज भेजने के बाद सिस्टम आटोमैटिक शिकायत को मास्टर डेटाबेस से मिलाकर संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी के मोबाइल ऐप पर लाइव फोटो और जीपीएस लोकेशन के साथ भेज देता है।

शिकायत दर्ज होते ही नागरिक को टिकट आईडी मिल जाती है। इसके बाद आवंटित अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या को ठीक करता है और अपने विभागीय एप से समाधान की फोटो खींचता है।

यह एप फोटो के साथ मौजूदा जीपीएस कोऑर्डिनेट्स और समय को ऑटो-लॉक कर देता है। बैकएंड सिस्टम द्वारा पुष्टि होते ही शिकायत का स्टेटस पेंडिंग से क्लोज हो जाता है और नागरिक को तुरंत इसकी सूचना मिल जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular