HomeUncategorizedचौबेपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती को ब्लैकमेल: फोटो-वीडियो वायरल...

चौबेपुर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती को ब्लैकमेल: फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, वाराणसी में केस दर्ज

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से एक युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती की तस्वीरें और आपत्तिजनक ऑडियो संदेश उसके परिजनों को भेजकर उसे बदनाम किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौबेपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी तय होने से पहले आरोपी शिवम निषाद से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। यह बातचीत धीरे-धीरे ऑडियो और वीडियो कॉल तक बढ़ गई।

इसके बाद आरोपी शिवम निषाद ने युवती पर मिलने का दबाव बनाना शुरू किया। जब युवती ने अपनी शादी तय होने का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने और शादी तुड़वाने की धमकी दी।

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने जब आरोपी से बातचीत बंद कर दी, तो उसने युवती की तस्वीरें और आपत्तिजनक ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके रिश्तेदारों को भेज दीं। इस घटना से परिवार में बदनामी हुई।

थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम निषाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular