HomeUncategorizedवाराणसी में रिक्शा चालक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काटी: सड़क पर...

वाराणसी में रिक्शा चालक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काटी: सड़क पर लहूलुहान हालत में मिला, चौक पुलिस पर मारपीट का आरोप

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

वाराणसी में 45 वर्षीय रिक्शा चालक राजेश कुमार पांडेय ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। पक्की बाजार इलाके में वह लहूलुहान हालत में सड़क पर चीखता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और उसे दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

जौनपुर के केराकत क्षेत्र के अईलीपुर गांव निवासी राजेश जलालीपुरा तेलियाना फाटक इलाके में रहकर रिक्शा चलाता है।
गर्दन पर 12 सेंटीमीटर गहरा घाव

जिला अस्पताल के डॉक्टर परवेज के मुताबिक, राजेश की गर्दन पर करीब 12 सेंटीमीटर गहरा घाव है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।

घायल का आरोप- चौक पुलिस ने थाने में पीटा

अस्पताल में राजेश ने आरोप लगाया कि उसके घर में चोरी हुई थी। इसके बाद चौक पुलिस उसे सोमवार को थाने ले गई थी। वहां उसके साथ मारपीट की गई। राजेश का कहना है कि इस घटना से वह काफी परेशान था। इसी के बाद उसने आत्महत्या के इरादे से ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली।

पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है युवक

कैंट इंस्पेक्टर राज किशोर पांडेय ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे युवक के गर्दन काटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। घायल के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। चौक पुलिस पर लगाए गए मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular