HomeUncategorizedBHU में ABVP छात्रों और चीफ प्रॉक्टर के बीच बहसः कार्यालय के...

BHU में ABVP छात्रों और चीफ प्रॉक्टर के बीच बहसः कार्यालय के बाहर की नारेबाजी, बोले- विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था ठीक करें

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

Oplus_16908288

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ABVP के द्वारा प्राक्टोरियल बोर्ड का घेराव बुधवार की शाम 6 किया गया। हाथ में संगठन का झंडा लेकर स्टूडेंट नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इस दौरान उनकी चीफ प्राक्टर से बहस भी हुई छात्रों ने कहा कि क्या हम अपनी बात आपके सामने नहीं रख सकते हैं। काफी देर तक छात्रों से बहस के बाद अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने चीफ प्रॉक्टर को छात्रों से अलग किया इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की।
बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश बंद हो – छात्र

इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा – विश्वविद्यालय के अंदर बाहरी लोग काफी तेज गति से गाड़ी चलाते हैं उनको रोकने पर वह लोग बहस करते हैं बाहरी लोगों का प्रवेश रोका जाए इसके अलावा खेल के मैदान में बाहर से भी लोग प्रवेश करते हैं सभी का आईडी कार्ड चेक करके ही मैदान में प्रवेश दिया जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्राक्टोरियल बोर्ड की होती है लेकिन अगर वह जिम्मेदारी सही से नहीं निभाएंगे तो हम उसका विरोध जरूर करेंगे।
अब प्वाइंट में समझें छात्रों की क्या मांगे रही

परिसर में वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण तथा निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

खेल मैदानों एवं छात्र गतिविधि क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

साइकिल, बाइक चोरी एवं स्नेचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

छात्रहित की वैध एवं लोकतांत्रिक मांगों को लेकर होने वाले शांतिपूर्ण आंदोलनों में संवाद एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए।

विश्वविद्यालय परिसर की सभी दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्पष्ट रेट लिस्ट प्रदर्शित की जाए, ताकि छात्रों से मनमाने मूल्य की वसूली न हो।

निर्माण कार्यों में NGT एवं अन्य लागू पर्यावरणीय मानकों का पालन तथा धूल-मलबे की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

परिसर के सभी अंधेरे स्थानों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। विशेष रूप से लंका गेट एवं सरस्वती प्रतिमा के आसपास खराब लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए।

प्रमुख चौराहों, प्रवेश-निकास मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएं तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

लंका गेट से बिरला छात्रावास तक जाम की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा अस्पताल के आसपास व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular