HomeUncategorizedवाराणसी में कुएं में गिरे बिजली मिस्त्री की मौतः एक साल पहले...

वाराणसी में कुएं में गिरे बिजली मिस्त्री की मौतः एक साल पहले पिता की भी करंट लगने से गई थी जान

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित चौरसिया

Oplus_16908288

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर गांव में बुधवार रात कुएं में गिरने से बिजली मिस्त्री सनी कुमार (35) की मौत हो गई। वह घर के पास किसी काम से गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही हरहुआ चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ को भी सूचना दी गई थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने सनी को बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

एक साल पहले पिता की भी करंट से हुई थी मौत

सनी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके दो छोटे बेटे हैं। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले सनी के पिता राजकुमार की भी करंट लगने से मौत हुई थी। वह भी बिजली मिस्त्री थे।

बड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular