HomeUncategorizedवाराणसी में अपहरण के बाद युवती की हत्याः बाथरूम में सड़ता मिला...

वाराणसी में अपहरण के बाद युवती की हत्याः बाथरूम में सड़ता मिला शव, 3 दिन पहले गायब हुई थी

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

Oplus_16908288

वाराणसी में गुरुवार दोपहर 1:30 बजे 3 दिन से लापता 22 साल की युवती का शव मिला। पानी में पड़े रहने से शव सड़ चुका था। शव से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। हादसा राजातालाब थाना क्षेत्र का है।

परिजनों के मुताबिक, 17 अगस्त को युवती कॉलेज से लौटते समय अचानक से गायब हो हुई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

सूचना पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राजातालाब की निवासी सुनील उपाध्याय चंदापुर अपने घर से 4 km की दूरी पर कपड़े की दुकान को संचालित करते हैं। काफी सीधा और सज्जन स्वभाव के सुनील के पिता कर्मकांड पंडित थे और क्षेत्र में उनका बड़ा प्रभाव है।
उनकी बेटी श्रेया उपाध्याय क्षेत्र के जगतपुर पीजी कॉलेज में पढ़ती थी। वह तीन दिन पहले स्कूल से आते समय गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजन रोहनियां थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंच थे पुलिस को अप्लीकेशन भी दिया लेकिन रोहनियां इंस्पेक्टर राजू सिंह ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई।

गुरुवार को बच्छाव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पीछे पश्चिम पूरा में मिला। पुलिस के पहुंचने के बाद हमें बताया गया कि आपकी बेटी का शव मिल गया है। मकान बंद था और मकान मालिक का कहना है कि किराएदार रहते हैं कोई नहीं रहता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रेया उपाध्याय सुनील के एकलौती पुत्री थी और कोई बेटा नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया है, शव का पंचनामा भरा जा रहा है। वहीं परिजन शव देखकर बिलख रहे हैं और कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular