HomeUncategorizedनाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, रामनगर पुलिस ने पीड़िता...

नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, रामनगर पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

वाराणसी। महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना रामनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 219/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई थी।

सर्विलांस सेल एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को 19 अगस्त 2026 को सकुशल बरामद किया। वहीं आरोपी रवि मौर्य पुत्र रमेश मौर्य निवासी रामपुर, थाना रामनगर, वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ, साक्ष्य संकलन और अन्य आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी मिर्जापुर रोडवेज बस स्टैंड के पास चाइल्ड हेल्पलाइन, जनपद मिर्जापुर के पास से की गई।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, उप निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, उप निरीक्षक पंकज मिश्रा, कांस्टेबल पवन कुमार गुप्ता, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल प्रिया आर्या सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular