HomeUncategorizedBHU महिला महाविद्यालय में छात्रा की मौत के बाद तनाव, NSUI ने...

BHU महिला महाविद्यालय में छात्रा की मौत के बाद तनाव, NSUI ने किया जोरदार प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों संग धक्कामुक्की

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू/ यूपी हेड : अजय लखमानी

वाराणसी: बीएचयू महिला महाविद्यालय में छात्रा की रहस्यमय मौत के बाद परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और छात्र अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ जमकर धक्कामुक्की हुई। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।छात्रा की मौत की घटना से नाराज छात्रों का समूह छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पहुंचा। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए, ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं मृतक छात्रा को न्याय दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद भी प्रशासनिक रवैया संवेदनहीन रहा है। उनका कहना था कि छात्रा की मौत के पीछे कई सवाल अनुत्तरित हैं, जिनकी पारदर्शी जांच आवश्यक है। इस दौरान छात्राओं ने भी प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी की और जोरदार नारेबाजी की। “न्याय दो, न्याय दो” और “बीएचयू प्रशासन होश में आओ” जैसे नारे लगाए।छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर भी आरोप लगाए। कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीघ्र ही स्वतंत्र जांच समिति का गठन नहीं किया और न्यायिक कार्रवाई शुरू नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर किया जाएगा।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular